Just a Feeling
Hi there, pals
God has given us the most exquisite gift in the form of our parents, and this planet is truly magnificent. However, there are some of us who mistreat our parents and fail to appreciate this gift. At times, they even leave their parents at old age homes.
God has given us the most exquisite gift in the form of our parents, and this planet is truly magnificent. However, there are some of us who mistreat our parents and fail to appreciate this gift. At times, they even leave their parents at old age homes.
I attempted to capture the emotions of parents who are hated and ignored by their own children in this poem.
Kindly have a look.
Kindly have a look.
कभी-कभी दुखने लगता है दिल, जब बच्चे बड़े हो जाते है|
ये समझ ही नही आता कि कब किलकरियो से भरे हुए घर,
कोहराम से भर जाते है|
उनके लिए बस जान ही नही दी, बाकी सब किया है|
बड़े सपने देखे थे, बडा सराहा था किस्मत को
कि ऐ मेरे मालिक, क्या लाल दिया है|
लेकिन पलट गया सब, फूलों ने रंग बदल दिए
अब उनके कर्कश ओर निंदा से भरे जवाबों को सुनके ,
आंसुओ का घूँट पी कर राह जाते है|
कभी कभी दुखने लगता है दिल............
बड़ी प्यारी लगती थीं उसकी वो बचपन भरी गलतियां भी,
पर अब तो उसकी गुस्से भरी आंखों मैं आंच नज़र आने लगी है|
गर बुढ़ापे मैं समूचे संसार को इतनी ही चुभती है देह,
तो ये उम्र ही क्यों बनाई ऐसी चिंता सताने लगी है|
अरे चाहे हमे कम देदो 2 रोटियाँ, पर थोड़ा प्यार और सम्मान दिया करो,
ओर ये विनती सुनकर वो फिर हमें आंख दिखाते है।
कभी कभी दुखने तो लगता है दिल............
ऐ दुनिया को बनाने वाले तुझसे एक बात पूछनी थी।
कि क्या हमसफर के आने पर उनके माँ बाप का अस्तित्व मर जाता है?
कि क्या उनके हृदय की शब्दावली से प्रेम और दया का शब्द ही मिट जाता है?
अरे! ले जाओ हमें यहाँ से ,नही रहना वृद्धाश्रम मैं तुम्हारी याद बहुत आती है।
सूख जाते है झुर्रियों भारी आंखों से आँसु, पर वो हमसे मिलने भी वहाँ नही आते हैं।
कभी-कभी दुखने लगता है दिल, जब बच्चे बड़े हो जाते है|
अब बुला ले अपने पास ही ऐ दाता, अपने बच्चों के बिना अब इस संसार मे हम रह नही पाते हैं।
कभी कभी दुखने लगता है दिल, जब बच्चे बड़े हो जाते हैं।
Please give as much love as you can to your parents till you have the chance. Do not ever hurt them. Otherwise one day will come and won't be able to see them for love.
Salute to the very first god of everyone's Mother and father.
#parentslove #loveurnation
By: Avtar Surothiya


